फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरबीआई से निराश बाजार ने लगाया गोता

Fri, 03 May 2013 07:10 PM IST
मुंबई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
मौद्रिक समीक्षा में रिजर्व बैंक द्वारा ब्याज दर में महज चौथाई फीसदी की कमी करने और नकद आरक्षित अनुपात (सीआरआर) में कोई कटौती न करने से घरेलू शेयर बाजार को तगड़ी निराशा हुई।
विज्ञापन


इसके चलते भारी बिकवाली के दबाव में बांबे स्टाक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 160.13 अंक गिरकर 19,575.64 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 55.35 अंक उतरकर 5,944 अंक पर रहा।

बड़ी कंपनियों की तुलना में छोटी और मझोली कंपनियों में बिकवाली का दबाव कम रहने से बीएसई का मिडकैप 0.26 प्रतिशत उतर कर 6,375.97 अंक पर और स्मॉलकैप 0.39 प्रतिशत गिरकर 6,032.38 अंक पर रहा।
विज्ञापन


बीएसई में कुल 2,503 कंपनियों के शेयरों में लेनदेन हुआ, जिनमें से 1,027 बढ़त में और 1,339 गिरावट में रहे, जबकि 137 में कोई बदलाव नहीं हुआ।

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से बढ़त में रहने वालों में जिंदल स्टील 4.22 फीसदी, हिंडाल्को 2.30 फीसदी, टाटा स्टील 2.22, सनफार्मा 1.84, स्टरलाइट 1.36, एलएंडटी 1.09, इनफोसिस 0.91, विप्रो 0.88, महिंद्रा 0.43, एयरटेल 032, कोल इंडिया 0.28 और हिन्दुस्तान यूनिलीवर 0.01 फीसदी लाभ के साथ शमिल रहे।

गिरावट वाले शेयरों में टाटा मोटर्स 3.76 फीसदी, स्टेट बैंक 3.60, आईसीआईसीआई बैंक 3.57, गेल इंडिया 2.99, बजाज ऑटो 2.56, सिप्ला 1.86, एचडीएफसी बैंक 1.60, ओएनजीसी 1.55, एचडीएफसी 1.06, मरुति 0.87, आईटीसी 0.81, टीसीएस 0.72, टाटा पावर 0.69, एनटीपीसी 0.59, डा रेड्डी 0.41 और रिलायंस 0.19 फीसदी के साथ शामिल रहे।

बीएसई में गिरावट में रहने वाले समूहों में एफएमसीजी, पावर, तेल-गैस, सीडी, रीयल्टी, ऑटो, पीएसयू और बैंकिंग शामिल रहे, जिनमें 0.35 फीसदी से लेकर 2.40 फीसदी की गिरावट रही। बढ़त वाले समूहों में धातु, सीजी, टेक, आईटी, हेल्थकेयर 1.44 फीसदी लाभ में रहे।

मौद्रिक नीति को लेकर निवेशकों के सतर्कता भरे रवैये के चलते बीएसई का सेंसेक्स 28 अंक फसलकर 19,707.95 अंक पर खुला।

शुरुआती लिवाली के दम पर यह 19,744.85 अंक के उच्चतम स्तर तक चढ़ा, लेकिन रेपो दर में महज चौथाई फीसदी की कमी की घोषणा के तत्काल बाद बैंकिंग, ऑटो, रीयल्टी, पीएसयू और सीडी समूह में भारी बिकवाली शुरू हो गई।

सेंसेक्स अंत में पिछले सत्र के 19,735.77 अंक की तुलना में 0.81 प्रतिशत अर्थात 160.13 अंक गिरकर 19,575.64 अंक पर रहा। एनएसई का निफ्टी छह अंकों की गिरावट पर 5,993.50 अंक पर खुला।

शुरुआती लिवाली के बल पर यह छह हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार करते हुए 6000.30 अंक तक चढ़ा, लेकिन बिकवाली के दबाव में यह 5,930.15 अंक के न्यूनतम स्तर तक फसल गया।
विज्ञापन


अंत में पिछले सत्र के 5,999.35 अंक की तुलना में 55.35 अंक अर्थात 0.92 फीसदी गिरकर 5,944 अंक पर बंद हुआ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें