फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंसेक्स ने पहली बार बनाया अनूठा रिकॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
घरेलू अर्थव्यवस्था में तेजी से सुधार की उम्मीदों पर विदेशी संस्थागत निवेशकों की लिवाली के बल पर बृहस्पतिवार को शेयर बाजार नए रिकॉर्ड पर पहुंच गए। सेंसेक्स 25 हजार अंक के ऐतिहासिक स्तर को पार कर पहली बार 25,019 और निफ्टी 7,474 अंक के नए रिकॉर्ड पर बंद हुआ।
विज्ञापन


मेटल, पावर, तेल एवं गैस, आईटी, टेक, एमएफसीजी, रीयल्टी और ऑटो समूह के शेयरों में लिवाली का जोर रहा। बीएसई का सेंसेक्स 213.68 अंक उछलकर 25,019.51 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 71.85 अंक चढ़कर 7,474.10 के नए रिकॉर्ड पर बंद हुए।

मिडकैप और स्मॉलकैप में भी तेजी बनी रही। बीएसई का मिडकैप 1.01 फीसदी बढ़कर 8,955.91 पर और स्मॉलकैप 1.42 फीसदी ऊपर 9,623.92 पर रहा।

खूब मजबूत हुआ बाजार

सेंसेक्स 23 अंकों की बढ़त लेकर 24,828.38 पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 24,644.88 अंक तक उतरा लेकिन इसके बाद बाजारों ने निचले स्तरों से शानदार रिकवरी दिखाई और आखिरी सत्र में यह 25,044.06 के उच्चतम स्तर तक चढ़ा।

अंत में पिछले सत्र की तुलना में 214 अंक ऊपर पहली बार 25,019.51 पर बंद हुआ। बीएसई में मेटल 3.33 फीसदी उछले। तेल एवं गैस और पावर 1.96 फीसदी चढे़।

एफएमसीजी, आईटी, तकनीकी, कैपिटल गुड्स 1.6 फीसदी तक मजबूत हुए। ऑटो, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, रीयल्टी में 0.7 फीसदी की तेजी आई। हेल्थकेयर में हल्की बढ़त रही, जबकि बैंकिंग में 0.39 फीसदी की गिरावट दर्ज की।
विज्ञापन

बाजार में किसको हुआ कितना लाभ?

ईसीबी बैठक के पहले ही यूरोपीय बाजारों में सुस्ती रही। एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कंपोजिट 0.8 फीसदी और जापान का निक्की 0.08 फीसदी चढ़ा। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.7 फीसदी और हांगकांग का हैंगसेंग 0.18 फीसदी की गिरावट में रहे।

सेंसेक्स में बढ़त में रहने वाले शेयरों में सेसा स्टरलाइट 6.50 फीसदी, हिंडाल्को 5.54, एचयूएल 4.27, टाटा पावर 3.64, टाटा स्टील 3.45, टाटा मोटर्स 3.11, गेल 2.77, ओएनजीसी 2.01, विप्रो 1.88, हीरो मोटोकार्प 1.74, इनफोसिस 1.48, एक्सिस बैंक 1.16 फीसदी के साथ शामिल रहे।

गिरावट में रहने वालों में महिंद्रा 1.46, एचडीएफसी बैंक 1.43, सिप्ला 0.87, डॉ. रेड्डीज 0.74, आईसीआईसीआई बैंक 0.56, एनटीपीसी 0.39 शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें