फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंसेक्स में 7 अंकों की मामूली बढ़त, बाजार बंद

Mon, 05 Nov 2012 04:25 PM IST
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय शेयर बाजार सोमवार को मामूली बढ़त के साथ बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स 7.42 अंक उछलकर 18,762.87 अंकों पर बंद हुआ। निफ्टी भी 6.50 अंक ऊपर 5704.20 अंकों पर बंद हुआ।
विज्ञापन


दोपहर 1.40 बजे बाजार
इससे पहले दोपहर में शुरुआती बढ़त के बाद भारतीय शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई। दोपहर 1.40 बजे बीएसई सेंसेक्स 40.51 अंक नीचे 18,714.94 अंकों पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी भी 9.60 अंक गिरकर 5688.80 अंकों पर कारोबार कर रहा था।

सुबह 9.50 बजे बाजार
सुबह 9.50 बजे बीएसई सेंसेक्स 19.52 अंक उछलकर 18,784.23 अंकों पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी भी 3.10 अंकों की मजबूती के साथ 5700.80 अंकों पर कारोबार कर रहा था।
विज्ञापन


हेल्थकेयर शेयरों में मजबूती
बीएसई सेंसेक्स में अपोलो हॉस्पीटल, केडिला हेल्थकेयर, जेट एयर इंडिया, गोदरेज इंडस्ट्री में बढ़त दर्ज की गई। वहीं क्रॉम्पटन ग्रेव, इंडियाबुल्स फायनेंस और एमएमटीसी में कमजोरी दर्ज की गई।

एशियाई बाजार भी लुढ़के
वहीं एशियाई बाजारों में कमजोरी दर्ज की गई है। निक्केई, शंघाई कंपोजिट, स्ट्रेट टाइम्स, ताइवान इंडेक्स, कॉस्पी में गिरावट दर्ज की गई है। अमेरिकी बाजारों में डाओ जोंस एक फीसदी और नैस्डेक कंपोजिट में 1.25 की कमजोरी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें