फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंसेक्स ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, पहुंचा टॉप पर

Thu, 06 Mar 2014 08:17 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
चालू खाते के घाटे (कैड) में कमी आने से अर्थव्यवस्था में तेजी लौटने के आसार आर चुनाव से पूर्व बाजार में लिवाली की रैली चलने से घरेलू शेयर बाजार बृहस्पतिवार को नई ऊंचाई पर पहुंच गए।
विज्ञापन


विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) द्वारा विभिन्न सेक्टरों में की गई तगड़ी लिवाली से बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 237 अंक उछल कर 21,513.87 अंक के नए टॉप पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी भी 72.50 अंक की बढ़त के साथ 6,400 के स्तर के पार 6,401.15 अंक के नए शिखर पर रहा। बाजार में रीयल्टी, पावर, मेटल और ऑयल-गैस वर्ग में सबसे ज्यादा तेजी रही। बीएसई के फार्मा को छोड़ सभी वर्ग हरे निशान पर बंद हुए।

सकारात्मक संकेतों के बीच शुरुआत से ही बाजार में उत्साहजनक माहौल बना रहा। बृहस्पतिवार को तेजी का सिलसिला जारी रहने से सेंसेक्स तीन सत्रों के दौरान कुल 567.66 अंकों की बढ़त हासिल करके 21,513.87 अंक की रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ। इससे पहले सेंसेक्स की 23 जनवरी 2014 को 21373.66 अंक की बंदी इसका ऑल टाइम हाई क्लोजिंग रही थी।
विज्ञापन


निफ्टी का इससे पहले सबसे ऊंचा स्तर 9 दिसंबर को 2013 को 6,363.90 अंक का रहा था। बीएसई में रीयल्टी वर्ग सबसे ज्यादा 4.09 फीसदी की बढ़त पर रहा। इसके अलावा पावर 2.45 फीसदी, मेटल 2.23, तेल-गैस 2.23, कैपिटल गुड्स 1.81, बैंकिंग 1.61 और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 1.50 फीसदी की बढ़त में रहे। बीएसई के 13 वर्गों में से केवल फार्मा वर्ग में 0.27 फीसदी की गिरावट रही।

सेंसेक्स में हिंडाल्को 4.33 फीसदी, भेल 3.78, आईसीआईसीआई बैंक 3.33, ओएनजीसी 2.91, टाटा स्टील 2.38 फीसदी बढ़त के साथ टॉप गेनर रहेञ इसके अलावा एनटीपीसी, गेल इंडिया, सेसा स्टरलाइट, हीरोमोटो कार्प, बजाज ऑटो, आरआईएल, मारुति, एलएंडटी, एक्सिस बैंक, टाटा पावर, रेड्डीज लैब, एचडीएफसी, भारती एयरटेल के शेयरों ने भी मुनाफा कमाया। गिरावट वाले प्रमुख शेयरों में सिप्ला 2.97 फीसदी, विप्रो 2.81, टाटा मोटर्स 2.75, टीसीएस 2.22 और हिन्दुस्तान यूनिलीवर 1.99 फीसदी नुकसान के साथ टॉप लूजर रहे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें