रिजर्व बैंक की मौद्रिक समीक्षा को लेकर कारोबारियों के सतर्कता भरे रवैये के चलते घरेलू शेयर बाजार हफ्ते के पहले कारोबारी सत्र में गिरावट के साथ बंद हुआ।
बाम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में लगातार दूसरे दिन गिरावट का रुख करते हुए 60.68 अंक की गिरावट के साथ 29,122.27 अंक पर बंद हुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 11.50 अंक घटकर 8,800 अंक के स्तर से नीचे 8,797.40 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स में शामिल 30 में से 17 शेयर गिरावट पर और 13 बढ़त पर बंद हुए।