फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंसेक्स में आई तेजी, पहुंचा 21,101 पर

Mon, 23 Dec 2013 07:14 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
विदेशों से मिले सकारात्मक संकेतों और रीयल्टी, कैपिटल गुड्स, मेटल, तेल-गैस और पावर वर्ग के शेयरों में लिवाली के दम पर देश केघरेलू शेयर बाजार बढ़त पर बंद।
विज्ञापन


बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 21.31 अंक की मामूली तेजी के साथ 21,101.03 अंक के स्तर पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 10.25 अंक की मामूली बढ़त के साथ 6,284.50 अंक पर रहा।

बाजार नियामक सेबी की ओर से बाजार में कम कारोबार वाले शेयरों के लिए ज्यादा पारदर्शी नियम बनाए जाने की घोषणा से मिडकैप और स्मालकैप में भी तेजी रही। बीएसई में कुल 2,682 कंपनियो के शेयरों में कारोबार हुआ,जिसमें 1,591 लाभ में और 922 नुकसान में रहे बाकी 169 में कोई बदलाव नहीं हुआ।
विज्ञापन


सेंसेक्स में लाभ कमाने वालों मे हिंडाल्को, भेल, हीरो मोटोकॉर्प, ओएनजीसी, टाटा स्टील, आईटीसी, एक्सिस बैंक, सिप्ला, आईसीआईसीआई बैंक, एलएंडटी, गेल इंडिया, एनटीपीसी, विप्रो, टाटा मोटर्स, सेसा स्टरलाइट, बजाज ऑटो, एसबीआई, रेड्डीज लैब, आरआईएल, भारती एयरटेल और एचडीएफसी बैंक के शेयर 0.04 से 3.69 फीसदी तक के मुनाफे में रहे। दूसरी ओर इनफोसिस, एचडीएफसी, टीसीएस, टाटा पावर और हिन्दुस्तान यूनि के शेयर 0.1 से एक फीसदी तक गिरे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें