फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंसेक्स में आया उछाल, 21,000 के पार

Tue, 04 Mar 2014 06:59 PM IST
ब्यूरो/एजेंसी, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
रूस के रुख में नरमी से यूक्रेन का संकट टलने के आसार दिखने पर घरेलू शेयर बाजार एक बार फिर से तेजी की राह पकड़ कर पांच सप्ताह के ऊंचे स्तर पर पहुंच गए।
विज्ञापन


मेटल, बैंकिंग, कैपिटल गुड्स और पावर वर्ग के शेयरों में तगड़ी लिवाली के दम पर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 263 अंक उछल कर 21,209.73 अंक पर बंद हुआ। यह 13 जनवरी के बाद की सबसे बड़ी एक दिनी बढ़त रही। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 76.50 अंक की बढ़त के साथ 6,297.95 अंक पर रहा।

अमेरिका के बढ़ते दबाव के बीच रूस द्वारा अपनी सेनाओं को बैरकों में वापस जाने का आदेश देने से यूक्रेन संकट घटने के आसार से विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने तगड़ी लिवाली की। सेंसेक्स में हिंडाल्को 7.82 फीसदी बढ़त के साथ सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली कंपनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा सेसा स्टरलाइट, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, गेल इंडिया और भेल के शेयर 3.07 से 4.88 फीसदी तक के लाभ में रहे। बढ़त वाले अन्य शेयरों में टाटा पावर, एनटीपीसी, हिन्दुस्तान यूनि, एसबीआई, ओएनजीसी, टाटा स्टील, एलएंडटी, आरआईएल, एचडीएफसी, मोटोकॉर्प, कोल इंडिया, मारुति, आईटीसी, एचडीएफसी बैंक, विप्रो, टाटा मोटर्स, सिप्ला, महिन्द्रा, भारती एयरटेल, बजाज ऑटो, इनफोसिस और टीसीएस शामिल रहे।  सेंसेक्स में केवल सनफार्मा और रेड्डीज लैब के शेयर ही गिरावट में रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें