फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएमई के लिए नया प्लेटफार्म शुरू करेगा सेबी

Tue, 30 Apr 2013 07:52 AM IST
मुंबई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
छोटी और मझोले दर्जे की कंपनियों (एसएमई) में निवेश को बढ़ावा देने के लिए बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) जल्द ही एक नया एसएमई प्लेटफार्म शुरू कर सकता है।
विज्ञापन


सेबी के कार्यकारी निदेशक एस रामन ने बताया कि हम एक एसएमई प्लेटफार्म तैयार करने पर काम कर रहे हैं।

छोटी व मंझोली कंपनियों में पैसा लगाने के इच्छुक निवेशकों को निवेश का अवसर उपलब्ध कारने वाला यह प्लेटफार्म जल्द ही लांच किया जा सकता है। हालांकि उन्होंने एसएमई प्लेटफार्म शुरू किए जाने की कोई तय समय सीमा नहीं बताई।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) द्वारा पूंजी बाजार में एसएमई सेक्टर के लिए संभावनाओं पर आयोजित सेमिनार को संबोधित करते हुए रामन ने कहा कि इस साल के आम बजट में वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने घोषणा की थी कि एसएमई कंपनियों को भी एसएमई में बिना आईपीओ लाए बिना ही एसएमई एक्सचेंजों में सूचीबद्ध होने की इजाजत दी जाएगी।
विज्ञापन


इसमें नया कारोबार शुरू करने वाली एसएमई कंपनियां भी शामिल होंगी। इसे देखते हुए आईपीओ के जरिये लिस्टिंग की शर्त वाले बीएसई व एनएसई द्वारा एसएमई द्वारा वर्तमान में चलाए जा रहे एसएमई प्लेटफार्म से अलग एक प्लेटफार्म शुरू करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन


हालांकि इसके बावजूद यह नया प्लेटफार्म एसएमई एक्सचेंज के एक घटक के रूप में हो सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें