भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने सत्यम कंप्यूटर सर्विसेज के संस्थापक रामलिंगम राजू और उनके भाई राम राजू व अन्य के खिलाफ खातों में धोखाधड़ी के मामले में दो शिकायतें दर्ज कराई हैं।
इससे पहले सेबी ने आईटी कंपनी पर 1,849 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था और इसे बाजार से 14 वर्ष के लिए प्रतिबंधित कर दिया था।
सेबी ने ये शिकायतें विशेष आर्थिक अपराध अदालत में दर्ज कराई हैं। सेबी के वकील बीएस शिव प्रसाद ने बताया कि एक शिकायत कथित तौर पर राजू द्वारा अपनाई गई अनुचित ट्रेड प्रैक्टिसेज के बारे में है वहीं दूसरी शिकायत राजू और उनके रिश्तेदारों के खिलाफ इनसाइडर ट्रेडिंग के नियमों के उल्लंघन के मामले में दर्ज कराई गई है।