फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्च इंजन, पोर्टल्स ने बढ़ाई एसएमई की कारोबारी रफ्तार

Wed, 13 Feb 2013 08:37 PM IST
कानपुर/विष्णु सोनी
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकल सर्च इंजन और पोर्टल्स (इंडियामार्ट, ग्रोटल) ने छोटी और मझोली फर्मों (एसएमई) की कारोबारी रफ्तार बढ़ा दी है। इनकी मदद से फर्मों को सीधे ग्राहकों से जुड़ने में मदद मिली है। देश भर में एसएमई की मौजूदगी बढ़ाने में भी इनका अहम रोल है।
विज्ञापन

 
नोएडा की गारमेंट मैन्युफैक्चरर फर्म मैक्सम के प्रबंध निदेशक अनिरुद्ध लाल का कहना है कि ऐसे पोर्टल्स नए ग्राहकों से जुड़ने और ग्राहक आधार बढ़ाने का बेहतरीन जरिया साबित हुए हैं। एसएमई फर्मों का कहना है कि ऐसे पोर्टल्स से उत्पादों को लेकर होने वाली पूछताछ बढ़ी है। साथ ही फर्र्मों की आमदनी में भी इजाफा हुआ है।

नोएडा एंटरप्रेन्योर एसोसिएशन के अध्यक्ष विपिन मलहान का कहना है कि इन पोर्टल्स से एसएमईज को अपने प्रोडक्ट ग्राहकों के सामने रखने में मदद मिलती है। इनके जरिए संभावित ग्राहक उत्पाद के बारे में जानकारी लेते हैं। उन्होंने कहा कि छोटी फर्मों के पास बड़ी कंपनियों की तुलना में मार्केटिंग बजट नहीं होता है, ऐसे में उनके लिए कारोबार का दायरा बढ़ाने के लिहाज से यह माध्यम काफी कारगर साबित होते हैं।
विज्ञापन


सर्जिकल ब्लेड बनाने वाली कानपुर की फर्म हिंदुस्तान सर्जिकल्स के डायरेक्टर पंकज गुप्ता का कहना है कि इन पोर्टल्स से फर्र्मों को वैश्विक बाजार में भी अपनी दखल बढ़ाने में मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि किसी भी उत्पाद की सफलता प्रोडक्ट कैटेगरी पर निर्भर करती है।

भारत इंजीनियरिंग के मालिक रमेश चंद्र का कहना है कि हमारे ग्राहक एंड यूजर नहीं होते हैं। हम अपने उत्पादों की सप्लाई दूसरी कंपनियों को करते हैं, जो कि देश भर में फैली होती हैं। हमारे लिए पूरे देश में अपनी पहुंच बनाना मुश्किल होता है, ऐसे में ये पोर्टल ग्राहकों और हमारे बीच दूरियां कम करने का काम करते हैं।

गुड़गांव की फर्म अरिहंत एंटरप्राइजेज के मैनेजिंग डायरेक्टर पवन जैन ने बताया कि बड़ी कंपनियां तो टेलीविजन के जरिए या होर्डिंग्स लगाकर अपने विज्ञापन दे देती हैं, लेकिन सीमित संसाधन रखने वाली छोटी और मझोली फर्मों के लिए यह माध्यम खासा उपयोगी साबित हो रहा है।

फुटमैक के सीईओ जीशान खान का कहना है कि इन पोर्टल्स ने कारोबारी दूरियां घटाने का काम किया है। आज की तारीख में हैदराबाद, बंगलूरू, मैसूर और चेन्नई से ग्राहक हमारे पास माल खरीदने आ रहे हैं। जिनमें इन पोर्टल्स का अहम रोल है। बिजनेस पोर्टल्स के लोकप्रिय होने की एक वजह इनका किफायती होना भी है। इंडियामार्ट में फर्में बिना किसी फीस के लिस्टिंग करा सकती हैं। ये पोर्टल मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों के लिए तो उपयोगी हैं हीं, सर्विस सेक्टर से जुड़ी छोटी फर्र्मों को भी इनसे काफी फायदा हो रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें