फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसबीआई को 15,000 करोड़ लाभ की उम्मीद

Tue, 05 Mar 2013 12:06 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने अनुमान जताया है कि चालू वित्त वर्ष में उसका शुद्ध लाभ 14,000-15,000 करोड़ रुपये रह सकता है। एसबीआई के चेयरमैन प्रतीप चौधरी ने यहां बताया कि बैंक को सरकार ने 3,000 करोड़ रुपये पूंजी उपलब्ध कराई है। हमें भरोसा है कि इस साल बैंक का शुद्ध लाभ 14,000-15,000 करोड़ रुपये रह सकता है। गत 31 दिसंबर को समाप्त तिमाही में एसबीआई का शुद्ध लाभ 4.08 फीसदी बढ़कर 3,396 करोड़ रुपये दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


इससे पहले बैंक इस बात की घोषणा कर चुका था कि उसे सरकार की कैपिटल इनफ्यूजन योजना के अंतर्गत चालू वित्तवर्ष के लिए 3,004 करोड़ रुपये मिलेंगे। सरकार मार्च तक सार्वजनिक क्षेत्र के करीब 10 बैंकों के लिए 12,517 करोड़ रुपये की पूंजी उपलब्ध कराएगी। कर्ज की मांग बढ़ने की बाबत चौधरी ने बताया कि कर्ज की मांग में काफी तेजी आई है।
विज्ञापन


एसबीआई द्वारा ब्याज दरों को तर्कसंगत बनाए जाने के बाद लोन की मांग बढ़ी है। सालाना आधार पर लोन ग्रोथ 18 फीसदी रहने की उम्मीद की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें