भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने सरकार को प्रिफरेंशियल शेयरों के एलाटमेंट के लिए 2,312.78 रुपये प्रति शेयर का भाव तय किया है। इस इश्यू के जरिये सरकार को 10 रुपये के अंकित मूल्य वाले वरीय शेयर जारी कर एसबीआई उससे 3,004 करोड़ रुपये की पूंजी प्राप्त करेगा।
सरकार से मिली इस पूंजी का इस्तेमाल एसबीआई खुद और अपनी सहयोगी इकाइयों के जरिये राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने संचालन के लिए करेगा। बीएसई को दी गई जानकारी में एसबीआई ने बताया है कि उसके केंद्रीय बोर्ड की कार्यकारी कमेटी ने 23 फरवरी को सरकार को वरीय शेयरों के आवंटन के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी है।