फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल बैंकिंग में अव्वल रहा SBI

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) मोबाइल बैंकिंग के क्षेत्र में अपनी अग्रणी जगह बनाए हुए है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2014 में एसबीआई के मोबाइल ट्रांजेक्शन करने वाले की संख्या 46 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 1.25 करोड़ पर पहुंच गई। वर्ष 2013 में यह 85.78 लाख थी।
विज्ञापन


आंकड़ों के मुताबिक 2014 में मोबाइल बैंकिंग सेवाओं के लिए पंजीकरण कराने वाले करीब 70 फीसदी ग्राहक गैर मैट्रो शहरों के रहे। ग्राहकों का औसत मोबाइल ट्रांजेक्शन 7,052 रुपये का रहा। इससे पता चलता है कि अब ज्यादा संख्या में खुदरा ग्राहक मोबाइल बैंकिंग का उपयोग कर रहे हैं।

एसबीआई की चेयरपर्सन अरुंधति भट्टाचार्य ने कहा कि मोबाइल बैंकिंग के जरिए एसबीआई केंद्र सरकार के वित्तीय समावेशन और ज्यादा से ज्यादा लोगों को बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने के लक्ष्य को पूरा करने में अपनी भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि एसबीआई ने अपनी मोबाइल बैंकिंग सेवाओं का ढांचा इस तरह से तैयार किया है कि किसी भी तरह के मोबाइल हैंडसेट का इस्तेमाल करने वाले ग्राहक इन सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें