टेकलाइट सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड ने एक बेजोड़ मोबाइल एप्लीकेशन हेबिज लांच किया है।
यह मोबाइल ऐप्लीकेशन ग्राहकों और कारोबारियों को रीयल टाइम चैट के माध्यम से आपस में जोड़ता है। हेबिट के माध्यम से ग्राहक एक क्लिक से अपनी जरूरत का कोई व्यवसाय सर्च और देख कर व्यवसायी से बाचतीत शुरू कर सकता है।
और बड़ी बात यह है कि इसके लिए ग्राहक को व्यक्तिगत विवरण देने की जरूरत नहीं है। वे उस व्यवसाय से जुड़ी सेवाओं, उत्पाद या उपलब्ध सहायता के बारे में आसानी से जानकारी ले सकते हैं। दूसरी ओर कारोबारी सेवा देने वाली कंपनी और प्रोफेशनल भी आसानी से क्लिक करते हुए अपना बिजनेस प्रोफाइल लिस्ट कर सकते हैं।
वे पिक्चर, वीडियो और सेवा के पूरे विवरण को अपलोड कर सकते हैं और इन्हें नियमित रूप से अपग्रेड कर सकते हैं। इच्छुक ग्राहक आसानी से किसी कारोबार के बारे में सर्च कर सकते हैं और कारोबारी से चैट शुरू कर सकते हैं। हेबिजट भारतेश छिब्बर की दिमागी उपज है। वे खुद एक सक्षम और प्रगतिशील उद्यमी हैं।