फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैट में 23 को होगी सहारा की याचिका पर सुनवाई

Wed, 13 Mar 2013 12:02 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण (सैट) सहारा समूह के चेयरमैन सुब्रत राय की याचिका पर अंतिम सुनवाई 23 मार्च को करेगा। सुब्रत राय ने सेबी द्वारा अपनी निजी संपत्तियों सहित समूह की दो कंपनियों और कुछ शीर्ष अधिकारियों के बैंक खाते व संपत्तियों को कुर्क करने के आदेश के खिलाफ सैट में अपील की है।
विज्ञापन


यह मामला सहारा समूह की दो कंपनियों के जरिए निवेशकों से जुटाए गए पैसे ब्याज सहित करीब 24 हजार करोड़ रुपये लौटाने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश से जुड़ा है।

कोर्ट द्वारा पैसे लौटाने की तय समय सीमा समाप्त हो जाने के बाद सेबी ने दोनों कंपनियों, सुब्रत राय और समूह के कुछ अन्य शीर्ष अधिकारियों के बैंक खाते व बाकी प्रॉपर्टी कुर्क करने का आदेश जारी किया है।
विज्ञापन


राय ने कुर्की के आदेश के खिलाफ सैट में अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें