चिट फंड कंपनी शारदा ग्रुप में रकम लगाने वाले एक व्यक्ति ने शनिवार को आत्महत्या कर ली। कंपनी में चार लाख रुपये लगाने वाले 36 वर्षीय स्वप्न कुमार विश्वास ने बलरामपुर स्थित अपने आवास में फांसी लगाकर जान दे दी
पुलिस ने बताया कि विश्वास कंपनी के घोटाले के बाद काफी तनाव में था।
इससे पहले दक्षिण 24 परगना की 50 वर्षीय उर्मिला प्रमाणिक ने आग लगाकर जान दे दी थी। उसने शारदा ग्रुप में 30 हजार रुपये लगाए थे।