फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैमसंग ने लांच किया गैलेक्सी टैब एस

Tue, 01 Jul 2014 07:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
टैब एस 8.4 इंच की कीमत 37800 रुपये और टैब एस 10.5 इंच की कीमत 44800 रुपये कंपनी ने रखी है। दोंनो मॉडल में एक्जीनॉस 5 ऑक्टा प्रोसेसर और 3 जीबी रैम का इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन

टैबलेट एंड्रॉयड 4.4 (किटकैट) से युक्त है। जिसमें एमोलेड डिसप्ले का फीचर है। एक जुलाई से 11 जुलाई के बीच ग्राहक प्री-बुकिंग पर मुफ्त में बुक कवर ले सकेंगे।

लांच के मौके पर सैमसंग इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट, (मोबाइल और आईटी डिवीजन) असीम वारसी ने कहा कि नए लांच के जरिए कंपनी के तेजी से बढ़ रहे सेगमेंट की ग्रोथ में कहीं ज्यादा तेजी की उम्मीद है।
विज्ञापन


टैबलेट में 16 जीबी इंटरनल स्टोरेज और एक माइक्रो एसडी कार्ड की सुविधा है। जिसमें 128 जीबी के सपोर्ट कार्ड का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

टैब में 8 मेगापिक्सल रियर कैमरे और 2.1 मेगापिक्सल क्षमता वाले फ्रंट कैमरे का इस्तेमाल किया गया है। टैबलेट में 3जी और वॉयस कॉलिंग सुविधा के साथ, वाई-फाई और ब्लूटूथ 4.0 आदि की भी सुïविधा दी गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें