फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ रहा मोबाइल से खरीद-बिक्री का चलन

Thu, 13 Dec 2012 10:34 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल के तकनीकी बदलाव ने उपभोक्ताओं की खरीद-बिक्री को और सहज बना दिया है। यही वजह है कि मोबाइल के जरिए खरीद-बिक्री का चलन दिनों दिन बढ़ रहा है। एक रिपोर्ट के अनुसार 2012 और 2015 के बीच मोबाइल से खरीद-बिक्री में 20 फीसदी की बढ़ोतरी होने का अनुमान है।
विज्ञापन


आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक ग्राहक सेवाओं और मोबाइल आधारित मार्केट कैम्पेन में भी निरंतर बढ़ोतरी होने की संभावना है। 2012 और 2015 के बीच इनमें क्रमश: 24 फीसदी और 23 फीसदी की वृद्धि रहेगी। ‘न्यू डिजिटल मोबाइल कंज्यूमर रिपोर्ट’ का कहना है कि मोबाइल डिवाइसेस के जरिए उपभोक्ताओं के साथ मेलजोल विकसित करने की कॉरपोरेट रणनीति बढ़ रही है।

कंपनियों का मानना है कि टैबलेट पीसी जैसे प्लेटफार्म को जल्दी अपनाने वाले मोबाइल ग्राहकों की संख्या में तेजी से बढ़ रही है। वैश्विक स्तर पर प्रमुख कंपनियों के औसतन 25 फीसदी मोबाइल एप्प विशेष रूप से टैबलेट के लिए डिजाइन किए गए हैं।
विज्ञापन


टीसीएस के वैश्विक प्रमुख (मोबिलिटी) सत्या रामास्वामी का कहना है कि उपभोक्ता आधारित कारोबार को और मजबूत करने की आवश्यकता है। पूरी तरह प्रभावी मोबाइल उपभोक्ता रणनीति मोबाइल डिवाइसेस के जरिए बिक्री, मार्केटिंग और सेवाओं के अवसरों को विस्तार दे रही है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें