सेल के चेयरमैन सीएस वर्मा ने रविवार को बर्नपुर स्थित आईआईएससीओ स्टील प्लांट (आईएसपी) का दौरा किया।
उनके दौरे का मकसद प्रोजेक्ट टीम को प्रोत्साहित करना और आधुनिकीकरण व विस्तार के काम में तेजी लाना था। अपने दौरे के दौरान, उन्होंने आईएसपी के आधुनिकीकरण और विस्तार के काम की समीक्षा की।
इस मौके पर प्रोजेक्ट टीम के साथ बातचीत के दौरान वर्मा ने विभिन्न प्रोजेक्टों को तेजी से पूरा करने पर जोर दिया। आईएसपी में पहला बीओएफ कनवर्टर इस माह के अंत तक शुरू होने की उम्मीद है।
आईएसपी में सेल बड़े पैमाने पर आधुनिकीकरण और विस्तार का का कार्यक्रम चला रहा है। इस पर लगभग 17,000 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है। यह बंगाल में सबसे बड़ा निवेश है। माना जा रहा है कि इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से राज्य की औद्योगिक अर्थव्यवस्था बदल जाएगी।