फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल का मुनाफा 18 फीसदी बढ़ा

Mon, 11 Aug 2014 08:56 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
सार्वजनिक क्षेत्र इस्पात कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के मुनाफे में करीब 18 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है। वित्त वर्ष 2014-15 की पहली तिमाही में सेल का मुनाफा पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले करीब 18 फीसदी बढ़कर 530 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। गौरतलब है कि पिछले साल इसी अवधि में सेल ने 451 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था।
विज्ञापन


सोमवार को कंपनी की ओर से जारी वित्त वर्ष की पहली तिमाही के नतीजों के मुताबिक, इस दौरान सेल का टर्नओवर 10 फीसदी से ज्यादा बढ़कर 12515 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। सालाना आधार पर इस साल पहली तिमाही में सेल का ऑपरेटिंग मार्जिन 8.3 फीसदी से बढ़कर 10 फीसदी पहुंच गया है। सेल के चेयरमैन सीएस वर्मा ने बताया कि कंपनी के नेट सेल्स रियलाइजेशन में सुधार होने से मुनाफा बढ़ाने में मदद मिली है। इस साल पहली तिमाही में सेल का नेट सेल्स रियलाइजेशन 35777 रुपये प्रति टन से बढ़कर 36858 रुपये प्रति टन तक पहुंच गया है। इस दौरान सेल की ओर से कुल 27.6 लाख टन इस्पात की बिक्री की गई जबकि पिछले साल पहली तिमाही में यह आंकड़ा 26.2 लाख टन रहा था।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें