देश के सबसे बड़े स्टील उत्पादक स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया ।सेल) ने 2030-31 तक स्टील उत्पादन 2.3 करोड़ टन से बढ़ा कर 5 करोड़ टन तक पहुंचाने के लिए 1,50,000 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बनाई है।
सेल के चेयरमैन सीएस वर्मा ने बताया कि हमने वित्त वर्ष 2030-31 तक 1,50,000 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बनाई है। हम स्टील का उत्पादन मौजूदा 2.3 करोड़ टन से बढ़ा कर 5 करोड़ टन तक पहुंचाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रस्ताव को जल्द ही मंजूरी के लिए बोर्ड के समक्ष रखा जाएगा।