फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एस एंड पी ने मोदी सरकार को दिया बूस्ट

Sat, 27 Sep 2014 08:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो दिल्ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
रेटिंग एजेंसी ने भारत के आउटलुक को बेहतर मानते हुए उसे निगेटिव से बेहतर कर स्थायी (स्टेबल) कर दिया है। हालांकि उसने अभी भारत की मौजूदा रेटिंग में कोई बदलाव नहीं किया है। भारत की रेटिंग लंबी अवधि के लिए बीबीबी निगेटिव और कम अवधि के लिए ए-3 पर बरकरार है। इसके बावजूद उसने इस बात के संकेत दिए हैं कि अगर मोदी सरकार ग्रोथ बढ़ाने वाले कदम उठाएगी तो वह जल्द ही भारत की रेटिंग बीबीबी पॉजिटिव करने पर विचार करेगी। भारत का आउटलुक निगेटिव से बढ़ाकर किया स्थायीमोदी सरकार के मेक इन इंडिया अभियान के शुरू होने के ठीक एक दिन बाद एस एंड पी का यह कदम दुनिया भर के निवेशकों पर सकारात्मक असर डालेगा। खास तौर पर जब केंद्र सरकार दुनिया भर के निवेशकों से भारत में निवेश करने की अपील कर रही है। यहीं नहीं रेटिंग एजेंसी का यह कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शुरू हो चुकी अमेरिकी यात्रा पर भी सकारात्मक असर डालेगी।
विज्ञापन


अप्रैल 2012 में एजेंसी ने आउटलुक निगेटिव किया थाशुक्रवार को एस एंड पी द्वारा जारी किए गए बयान के अनुसार एजेंसी ने भारत का आउटलुक निगेटिव से बदलकर स्थायी कर दिया है। उसके अनुसार भारत मेंं नई सरकार को मिले स्पष्ट बहुमत से आर्थिक सुधारों के लिए बेहतर मंच मिला है। साथ ही नई सरकार में बड़े सुधार करने की इच्छा शक्ति भी दिख रही है। जिसके मद्देनजर उसने भारत के आउटलुक में बदलाव किया है।नई सरकार से बेहतर वित्तीय प्रबंधन की उम्मीदएस एंड पी को भारत सरकार से बेहतर वित्तीय प्रबंधन की उम्मीद है। उसके तहत वह सरकार से अपने राजकोषीय घाटे में कमी करने और चालू खाता घाटे में कमी करने की उम्मीद कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें