फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपये में मजबूती, शेयर बाजार में तेजी

Mon, 26 Nov 2012 09:33 AM IST
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये में मजूबती का असर शेयर बाजारों में भी देखने को मिल रहा है। सुबह 9.15 बजे बीएसई सेंसेक्स 40.85 अंक उछलकर 18,547.42 अंकों पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी भी 22.05 अंक ऊपर 5648.65 अंकों पर कारोबार कर रहा था।
विज्ञापन


शेयर बाजार में जेट एयर इंडिया, इंडसलैंड बैंक के शेयरों में बढ़त दर्ज की गई। वहीं हिंदुस्तान कॉप, भूषण स्टील, मूथ्थूट फाइनेंस और हैवेल्स इंडिया के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।

मुद्रा विनिमय बाजार में शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 9 पैसे की मजबूती के साथ 55.44 के स्तर पर खुला। शुक्रवार को रुपया 55.53 के स्तर पर बंद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें