फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपये में 61 पैसे का उछाल

Thu, 29 Nov 2012 09:39 PM IST
मुंबई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
निर्यातकों द्वारा डॉलर की बिकवाली और शेयर बाजारों में तेजी के चलते घरेलू मुद्रा बाजार में रुपया 61 पैसे मजबूत होकर 54.84 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। पिछले दिवस यह 55.45 रुपये प्रति डॉलर के स्तर पर रहा था।
विज्ञापन


मुद्रा बाजार के डीलरों का कहना है कि विदेशी बाजारों में डॉलर के कमजोर रहने सरकार द्वारा आर्थिक सुधार की प्रक्रिया तेज होने की उम्मीद से रुपये में मजबूती आई। मुद्रा बाजार में बृहस्पतिवार को रुपये में गिरावट के साथ 55.55 रुपये प्रति डॉलर पर कारोबार शुरू हुआ। सत्र में 55.61 के निचले स्तर तक लुढ़क गया। हालांकि, बाद में अच्छी रिकवरी करते हुए 54.76 के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। आखिर में 61 पैसे की मजबूती लेकर 54.84 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें