फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपया 63 पैसे बढ़कर एक माह के टॉप पर

Wed, 24 Jul 2013 09:04 PM IST
मुंबई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
रिजर्व बैंक द्वारा हाल में उठाए गए कदमों से बुधवार को रुपये में 63 पैसे की जोरदार रिकवरी हुई और यह डॉलर के मुकाबले एक माह के शीर्ष स्तर 59.13 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
विज्ञापन


दो दिनों की गिरावट के बाद रुपये में मजबूती के साथ 59.49 पर कारोबार शुरू हुआ। पिछले सत्र रुपया 59.76 के स्तर पर बंद हुआ था।

सत्र के दौरान रुपया 59.59 के निचले और 59.01 के उच्चतम स्तर पर रहा। आखिर में 63 पैसे यानी 1.05 फीसदी मजबूत होकर 59.13 पर बंद हुआ।

इंडिया फॉरेक्स एडवाइजर्स के सीईओ एवं फाउंडर अभिषेक गोयनका का कहना है कि रुपये में मजबूती की मुख्य वजह रिजर्व बैंक द्वारा हाल में उठाए गए कदम हैं। रुपये की गिरावट को रोकने के लिए रिजर्व बैंक हरसंभव कदम उठा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें