बैंकों और निर्यातकों की ओर से डॉलर की मजबूत मांग आने के साथ अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया लगातार दूसरे दिन कमजोर होकर एक पैसे की गिरावट के साथ 55.11 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ, जबकि पिछले कारोबारी दिवस यह 55.10 रुपये प्रति डॉलर पर था। मुद्रा कारोबार में सुबह रुपये के भाव डॉलर के मुकाबले स्थिर रहे, लेकिन सत्र के आखिर तक यह एक पैसे फिसल गया। कारोबार के दौरान रुपये की कीमत 55.06 रुपये के उच्चतम और 55.37 रुपये प्रति डॉलर के न्यूनतम स्तर पर भी दर्ज की गई।