फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपया 7 पैसे मजबूत होकर एक माह के टॉप पर

Fri, 26 Jul 2013 08:27 PM IST
मुंबई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
उतार-चढ़ाव भरे कारोबार से गुजर कर शुक्रवार को रुपया सात पैसे मजबूत होकर एक माह की ऊंचाई पर 59.04 रुपये प्रति डॉलर के भाव पर बंद हुआ।
विज्ञापन


रुपये में यह बढ़त भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से उसे सहारा देने का रुख जारी रहने की उम्मीद को देखते हुए देखने को मिली।

अंतर बैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया 59.11 रुपये प्रति डॉलर के पूर्व स्तर से मजबूत होकर 58.82 रुपये प्रति डॉलर के भाव पर खुला।

शुरुआती कारोबार में यह 58.69 के ऊंचे स्तर तक गया और बाद में 59.10 का निचला स्तर भी इसने देखा। आखिरकार कारोबार की समाप्ति पर यह 59.04 रुपये प्रति डॉलर के भाव पर बंद हुआ।
विज्ञापन


उधर पेट्रोलियम मंत्री एम वीरप्पा मोइली ने उम्मीद जताई है रुपये के भाव में जल्द ही स्थिरता आ जाएगी। उन्होंने कहा कि रुपये में मजबूती लौटने की उम्मीद को देखते हुए तेल कंपनियां फिलहाल पेट्रोल व डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी करने से बच रही हैं।
विज्ञापन


हालांकि रुपये की मौजूदा कमजोरी से तेल कंपनियों पर घाटे का दबाव बढ़ रहा है। कंपनियों को तेल की बिक्री पर करीब 9 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें