अंतर बैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया बुधवार को डॉलर की तुलना में 31 पैसे मजबूत होकर 62.05 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ है। जबकि पिछले कारोबारी दिवस यह 62.36 रपए प्रति डालर पर रहा था।
सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली पारेषण कंपनी पावर ग्रिड कार्पोरेशन के सार्वजनिक निर्गम को मिले पूर्ण अभिदान से घरेलू बाजार में विदेशी पूंजी का प्रवाह बढ़ने से भी रुपये को सहारा मिला।
वैश्विक मुद्राओं की तुलना में डॉलर के कमजोर पड़ने से भी रुपये ने मजबूती ली। रुपया शुरूआती कारोबार में 6 पैसे गिरकर 62.42 रुपये प्रति डॉलर पर खुला।
सत्र के आखिर में यह शुरूआती कमजोरी से उबर कर 31 पैसे की मजबूती के साथ बंद हुआ। हालांकि घरेलू शेयर बाजार में लगातार दूसरे कारोबारी दिवस आई गिरावट से रुपया ज्यादा तेजी नहीं ले सका।
- 31 पैसे मजबूत, 62.05 रुपया प्रति डॉलर के स्तर पर