रेलवे के एक मार्च से कई नियम बदल गए हैं। अब जनरल टिकट खरीदने के लिए समय का ध्यान रखना होगा। 199 किमी तक की यात्रा के लिए तीन घंटे में पूरी करनी होगी। तीन घंटे के बाद जनरल का टिकट अवैध माना जाएगा।
रेलवे टिकटों को लेकर नियमों में बदलाव किया है। जो एक मार्च से लागू हो गए हैं। ट्रेनों में जनरल टिकट के लिए समय सीमा निर्धारित कर दी गई है। पहले द्वितीय श्रेणी का टिकट 24 घंटे के लिए मान्य था।
लेकिन अब 199 किमी तक की दूरी का सफर करने के लिए टिकट केवल तीन घंटे ही मान्य रहेगा। ऐसे में यात्रियों को समय का विशेष ध्यान रखना होगा। टिकट खरीदने के तीन घंटे में अपना सफर पूरा करना होगा। हालांकि टिकट का समय ट्रेन के स्टेशन पर आने और वहां से खुलने से माना जाएगा।