वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने कहा है कि भारतीय अर्थव्यवस्था में प्रति वर्ष 50 अरब डॉलर का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश आकर्षित करने की क्षमता है।
निवेशकों के एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2013-14 में देश की अर्थव्यवस्था अच्छी मजबूती पकड़ लेगी, जिससे विदेशी निवेशकों के लिए भारत कारोबार के लिए एक बेहतरीन स्थल बन जाएगा।
पिछले एक दशक में आर्थिक विकास की रफ्तार सबसे धीमी रहने से परेशान सरकार आर्थिक मोर्चे पर कई चुनौतियों का सामना करते हुए देश में निवेश आकर्षित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है, ताकि प्रत्यक्ष विदेशी निवेश का रास्ता सुगम बनाया जा सके।