फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल के विनिवेश के लिए इस माह के अंत में शुरू होगा रोड शो

Mon, 04 Aug 2014 09:05 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय इस्पात प्राधिकरण लिमिटेड (सेल) में सरकार की पांच फीसदी हिस्सेदारी बेचने के लिए घरेलू बाजार में इस माह के अंत तक रोड शो शुरू किया जाएगा। जबकि, विदेशी निवेशकों को आकर्षित करने के लिए विदेशों में रोड शो सितंबर के पहले सप्ताह में शुरू होगा। सरकार को इस विनिवेश से करीब 1,800 करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


इस्पात मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक सेल का इश्यू अगले माह के मध्य तक बाजार में आएगा। इसे ध्यान में रखकर विनिवेश विभाग ने चालू महीने के अंत तक देश में इश्यू के लिए रोड शो शुरू करने का फैसला किया है। इस शेयर खरीदारी में विदेशी निवेशकों को आकर्षित करने के लिए सितंबर के पहले सप्ताह में रोड शो शुरू किया जाएगा।

सरकार विनिवेश के जरिए 20.65 करोड़ शेयरों की बिक्री ऑफर फार सेल (ओएफएस) अथवा नीलामी के माध्यम से करेगी। इश्यू के लिए घरेलू बाजार में रोड शो मुंबई और चेन्नई में किया जाएगा। वहीं, विदेशी निवेशकों से मिलने के लिए दो टीम भेजी जाएंगी। इनमें से एक दल लंदन, बॉस्टन और न्यूयार्क जाएगा, जबकि अन्य दूसरा दल हांगकांग और सिंगापुर भेजा जाएगा।
विज्ञापन


सरकार ने चालू वित्त वर्ष के बजट में सार्वजनिक उपक्रमों में विनिवेश से 43,425 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है और इसकी शुरुआत सेल से हो सकती है। सेल में विनिवेश की मंजूरी जुलाई 2012 में दी गई थी। इसके तहत 10.82 फीसदी हिस्सा बेचा जाना था। पिछले साल मार्च में पहली किस्त के रूप में 5.82 फीसदी का विनिवेश किया गया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें