फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिजर्व बैंक ने विदेशों में निवेश की सीमा बढ़ाई

Fri, 04 Jul 2014 09:28 PM IST
मुंबई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने भारतीय कारोबारियों द्वारा विदेशों में निवेश की सीमा कंपनी की शुद्ध संपत्ति के 100 फीसदी से बढ़कर फिर से 400 फीसदी कर दिया है।
विज्ञापन


आरबीआई ने अधिसूचना जारी कर कहा कि भारतीय कंपनियों द्वारा विदेशों में संयुक्त उपक्रम या पूर्ण स्वामित्व वाले उपक्रम में निवेश की सीमा दोबारा 14 अगस्त 2013 से पहले के स्तर पर कर दी गई है।

उल्लेखनीय है कि 14 अगस्त 2013 को इसे 400 फीसदी से घटाकर 100 फीसदी कर दिया गया था। केंद्रीय बैंक ने बताया कि एक अरब डॉलर तक के निवेश के लिए किसी अग्रिम अनुमति की आवश्यकता नहीं होगी, जबकि इससे ज्यादा के निवेश के लिए आरबीआई से अनुमति लेनी होगी। भले ही यह निवेश कंपनी की शुद्ध संपत्ति के 400 फीसदी की सीमा में ही क्यों न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें