फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिजर्व बैंक ने नहीं घटाई ब्याज दरें

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय रिजर्व बैंक ने मौद्रिक नीति की समीक्षा में आम आदमी को कोई राहत नहीं दी है। आरबीआई ने मौद्रिक नीति की समीक्षा करते हुए रेपो रेट में कोई कटौती नहीं की है।
विज्ञापन


आरबीआई ने रेपो रेट को 7.25 पर स्थिर रखा है साथ ही सीआरआर में भी कोई बदलाव ना करते हुए उसे 4 प्रतिशत पर स्थिर रखा गया है। इससे पहले भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति की समीक्षा में मूल दरों में कटौती किए जाने को लेकर अलग-अलग तरह के कयास लगाए जा रहे थे।

हालांकि ज्यादातर बैंकरों और विशेषज्ञों का पहले ही मानना था कि ब्याज दरों में कटौती की संभावना कम है क्योंकि फिलहाल खुदरा महंगाई की दर उच्च स्तर पर है और ऋण का उठान कम है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इस साल दो बार हो चुकी है कटौती

वहीं, उद्योग जगत इसमें कटौती की मांग कर रहा था। उद्योग जगत की इस मांग के पीछे उनका तर्क था कि थोक महंगाई की दर कम है और औद्योगिक वृद्धि में नरमी है। गौरतबल है कि आरबीआई इस साल दो बार रेपो रेट में कटौती कर चुका है।

आपको बता दें कि रेपो रेट वह ब्याज दर है, जिसपर भारतीय रिजर्व बैंक अन्य बैंकों को कर्ज देता है। रेपो रेट में कमी से बैंकों को कम ब्याज देना पड़ता है, जिसका फायदा आम आदमी को मिलता है।

पहले कयास लगाए जा रहे थे कि अगर आरबीआई रेपो रेट में कटौती करता है तो आम आदमी को ईएमआई पर फायदा मिल सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें