मुद्रा बाजार में रिजर्व बैंक द्वारा दखल देने की अटकलों के बीच सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 41 पैसे गिरकर 59.68 रुपये प्रति डॉलर के रिकॉर्ड निचले स्तर पर बंद हुआ।
पिछले कारोबारी सत्र रुपया 59.27 पर था। अंतर बैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपये में गिरावट के साथ 59.55 पर कारोबार शुरू हुआ।
सत्र के दौरान घरेलू मुद्रा में लगातार गिरावट का रुख बना रहा और यह 59.83 के निचले स्तर तक जा फिसली। सत्र के अंत में पिछले कारोबारी दिवस के मुकाबले 41 पैसे गिरकर 59.68 के रिकॉर्ड न्यूनतम स्तर पर बंद हुआ। इससे पहले, गत 20 जून को रुपया 59.57 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर रहा था।