फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

और गिरा रुपया, 33 पैसे की कमजोरी

Thu, 18 Jul 2013 08:15 PM IST
मुंबई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
डॉलर के मुकाबले रुपये में लगातार दूसरे दिन गिरावट रही। बृहस्पतिवार को अंतर बैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया 33 पैसे कमजोर होकर 59.67 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
विज्ञापन


पिछले कारोबारी सत्र यह 59.34 रुपये पर था। मुद्रा बाजार में रुपये में गिरावट के साथ 59.61 पर कारोबार शुरू हुआ। बीच सत्र में यह 59.49 के उच्च और 59.79 के निचले स्तर तक गया।

आखिर में पिछले सत्र के मुकाबले 33 पैसे कमजोर होकर 59.67 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। मुद्रा बाजार के डीलरों का कहना है कि विदेशी बाजारों में डॉलर के मजबूत होने से आयातकों खासकर तेल कंपनियों और कुछ बैंकों ने डॉलर की मांग की। इसका असर रुपये पर पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें