द रशियन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट फंड (आरडीआईएफ) ने बृहस्पतिवार को भारत की वित्तीय सेवाएं मुहैया कराने वाली कंपनी आईडीएफसी लिमिटेड के साथ समझौता किया है।
समझौते के तहत रूस और भारत के बीच आर्थिक सहयोग में तेजी लाने के लिए संयुक्त निवेश को बढ़ावा दिया जाएगा।
प्रत्येक पक्ष संयुक्त परियोजनाओं में निवेश के लिए 50 करोड़ डॉलर मुहैया कराएगा। समझौते के तहत दोनों पक्ष इंफ्रास्ट्रक्चर और संबंधित उद्योगों में निवेश करेंगे।