फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप भी करते हैं डेबिट कार्ड से शॉपिंग, तो पढ़े ये खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
रिजर्व बैंक का कहना है कि देश में इस्तेमाल हो रहे 36.9 करोड़ डेबिट एवं क्रेडिट कार्ड में से महज 10-15 फीसदी का ही उपयोग ऑनलाइन लेनदेन के लिए हो रहा है।
विज्ञापन


रिजर्व बैंक की ओर से जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक दैनिक जीवन की जरूरतों से इतर के खर्चों (डिस्क्रेशनरी) की श्रेणी में क्रेडिट कार्ड की हिस्सेदारी अधिक है, जबकि आवश्यक बिलों के भुगतान जैसे नियमित खर्चों में डेबिट कार्ड का इस्तेमाल अधिक हो रहा है।

वहीं, क्रेडिट कार्ड व्यय का करीब 30 फीसदी ऑनलाइन किया जा रहा है। इसके अलावा, देश में कम से कम 10-15 फीसदी ग्राहक अपने कार्ड का इस्तेमाल केवल ऑनलाइन लेनदेन के लिए कर रहे हैं। इनमें से अधिकांश छोटे शहरों से हैं।
विज्ञापन

देश में कुल 35 करोड़ डेबिट कार्ड धारक

भारत प्लास्टिक मनी सेगमेंट में तेजी से बढ़ते देशों में से एक है। देश में 35 करोड़ डेबिट और 1.9 करोड़ क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल में हैं। रिजर्व बैंक के मुताबिक देश में मास्टर कार्ड और वीजा दो सबसे बड़े पेमेंट नेटवर्क हैं।

मास्टर कार्ड के मुताबिक कार्ड से होने वाले कुल भुगतान का करीब 75 फीसदी शीर्ष 20 शहरों में होता है। इनमें से दिल्ली, मुंबई और उनके उपनगरों की हिस्सेदारी अकेले 43 फीसदी है।

वहीं, वीजा के एक अध्ययन के मुताबिक 75,000 से 1,00,000 रुपये के बीच की मासिक आय वाले लोग इलेक्ट्रानिक कार्ड का सबसे अधिक इस्तेमाल करते हैं।
विज्ञापन

रेल व एयरफेयर के भुगतान के लिए किया जाता है सबसे ज्यादा इस्तेमाल

रिजर्व बैंक का कहना है कि इलेक्ट्रॉनिक भुगतान में रेल व एयरफेयर की हिस्सेदारी सबसे अधिक 71 फीसदी है। वहीं, इसमें ड्यूरेबल सामानों की हिस्सेदारी 61 फीसदी, किराया 49 फीसदी, टेलीफोन व मोबाइल 47 फीसदी, स्वास्थ्य संस्थान 46 फीसदी, कपड़े व फूटवीयर 44 फीसदी और बेवरेजेज एवं रिफ्रेसमेंट की हिस्सेदारी 35 फीसदी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें