फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरबीआई का खुफिया एजेंसियों के साथ निरीक्षण रिपोर्ट साझा करने से इनकार

Thu, 05 Mar 2015 12:46 PM IST
एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने कानूनी बाधाओं का हवाला देेते हुए मनी लॉड्रिंग कानून और दूसरे नियमों के उल्लंघन पर निरीक्षण रिपोर्ट सेंट्रल इकनॉमिक इंटेलीजेंस ब्यूरो (सीईआईबी) से साझा करने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आरबीआई को काले धन और दूसरे वित्तीय अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए, जहां नो योर कस्टमर (केवाईसी) गाइडलाइंस और प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉड्रिंग के उल्लंघन की जानकारी मिले, निरीक्षण रिपोर्ट की प्रासंगिक जानकारी वित्त मंत्रालय के तहत सीईआईबी और दूसरी सरकारी एजेंसियों से साझा करना था।

आरबीआई ने पहले फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट (फेमा) के उल्लंघन के मामलों की सूचनाएं सीईआईबी के साथ साझा करने का आश्वासन दिया था। आरबीआई ऐसी सूचनाएं प्रवर्तन निदेशालय के साथ पहले से ही साझा कर रहा है। लेकिन अब केंद्रीय बैंक ऐसी सूचनाएं साझा नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें