फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरबीआई नीति पर बाजार ने नहीं दिखाया उत्साह

Tue, 07 Apr 2015 09:34 PM IST
मुंबई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
रिजर्व बैंक द्वारा प्रमुख दरों में कोई बदलाव न किए जाने से निवेशकों ने मंगलवार को कारोबार में खास उत्साह नहीं दिखाया। सकारात्मक और नकारात्मक जोन में रहने के बाद बीएसई का सेंसेक्स 12 अंकों की मामूली वृद्धि के साथ 28,516.59 अंक पर बंद हुआ। 30 शेयरों वाला सेंसेक्स मजबूती के साथ खुला और शुरुआती कारोबार में 105  अंक बढ़ कर 28, 641.08 पर पहुंचा। हालांकि आरबीआई द्वारा नीतिगत दरों में बदलाव न करने से यह गिर कर दिन के न्यूनतम स्तर 28,274.36 पर आ गया। हालांकि कारोबार के अंतिम सत्र में ब्लू चिप शेयरों में खरीदारी की वजह से बीएसई सेंसेक्स को 12.13 अंक की बढ़त के साथ बंद होने में मदद मिली। इसी तरह से 50 शेयरों का एनएसई निफ्टी भी 0.40 अंक की मामूली बढ़त के साथ 8,660.30 पर बंद हुआ। टाटा स्टील, एसएसएलटी, बजाज ऑटो, एनटीपीसी, भारती एयरटेल और हिंडाल्को के शेयर लाभ में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें