प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के पूर्व चेयरमैन सी. रंगराजन ने कहा कि रिजर्व बैंक अगले साल की शुरुआत में ब्याज दरों में कटौती कर सकता है। हालांकि, उन्होंने आगाह किया कि कोई भी नीतिगत फैसले से पहले मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव को अवश्य ध्यान में रखना चाहिए।
उन्होंने कहा कि मुद्रास्फीति में निश्चित सुधार दिखाई दे रहा है। हाल के पॉलिसी बयान में स्पष्ट संकेत थे कि मुद्रास्फीति में अनुमान के मुताबिक बदलाव है। मेरा मानना है कि अगले से शुरुआत में दरों में कुछ बदलाव आएगा।
यह किसी भी समय हो सकता है। लेकिन मौजूदा हालात में जिस चीज को ध्यान में रखना होगा वह विदेशी मुद्रा बाजार में जारी भारी उठापटक है।