रिजर्व बैंक की ओर से ब्याज दरों में कटौती की घोषणा न किए जाने से निराश शेयर बाजार को झटका लगा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 122.13 अंक की गिरावट के साथ 29,000.14 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 40.85 अंक नीचे 8,756.55 अंक पर बंद हुआ।
सेंसेक्स में शामिल 30 में से 16 कंपनियों के शेयर गिरावट पर रहे, जबकि 14 बढ़त पर बंद हुए। सबसे ज्यादा बिकवाली हेल्थकेयर, बैंकिंग वर्ग के शेयरों में देखने को मिली। दूसरी ओर एमएमसीजी, मेटल और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स वर्ग बढ़त पर रहे। गिरावट वाले प्रमुख शेयरों में एक्सिस बैंक, टाटा पावर, रिलायंस, ओएनजीसी, शामिल रहे। दूसरी ओर एसटीटीएल, भारती एयरटेल, रिलायंस और ओएनजीसी के शेयर बढ़त पर रहे।