फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसबीआई समेत इन बैंकों से कर्ज लेना हुआ सस्ता

Fri, 19 Jun 2015 02:57 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
रिजर्व बैंक की तरफ से मंगलवार को रेपो रेट में कटौती करने के बाद बैंकों ने कर्ज घटाना शुरू कर दिया है। देश के सबसे बड़े भारतीय स्टेट बैंक के साथ साथ सरकारी क्षेत्र के इलाहाबाद बैंक और पंजाब एंड सिंध बैंक ने अपने बेस रेट में कमी करने की घोषणा की है।
विज्ञापन


इससे होम लोन, कार लोन, पर्सनल लोन समेत सभी प्रकार के लोन सस्ते हो जाएंगे। इससे न सिर्फ नया लोन लेना सस्ता हो जाएगा बल्कि पुराने लोन की भी ईएमआई घट जाएगी। भारतीय स्टेट बैंक ने अपने बेस रेट में  0.15 फीसदी की कटौती की घोषणा की है। बैंक का नया बेस रेट 9.60 फीसदी होगा।
Trending Videos
विज्ञापन

इन बैंको ने भी घटाई कर्ज की दरें

इससे पहले कोलकाता में मुख्यालय वाले सार्वजनिक क्षेत्र के इलाहाबाद बैंक ने बेस रेट में 0.30 की कटौती करने की घोषणा की थी। इलाहाबाद बैंक का बेस रेट पहले 10.25 फीसदी था जो कि अब घट कर 9.95 फीसदी रह गया है।

सार्वजनिक क्षेत्र के एक अन्य बैंक पंजाब एंड सिंध बैंक ने भी अपनी दरों में चौथाई फीसदी की कटौती की घोषणा की है। इसकी दरें पहले 10.25 फीसदी थी जो कि अब 10 फीसदी कर दिया गया है।

स्टेट बैंक और इलाहाबाद बैंक ने नई दरें अगले सोमवार (8 जून 2015) लागू करने का फैसला किया है जबकि पंजाब एंड सिंध बैंक ने इसे बुधवार, 3 जून 2015 से लागू कर रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें