रिजर्व बैंक की तरफ से मंगलवार को रेपो रेट में कटौती करने के बाद बैंकों ने कर्ज घटाना शुरू कर दिया है। देश के सबसे बड़े भारतीय स्टेट बैंक के साथ साथ सरकारी क्षेत्र के इलाहाबाद बैंक और पंजाब एंड सिंध बैंक ने अपने बेस रेट में कमी करने की घोषणा की है।
इससे होम लोन, कार लोन, पर्सनल लोन समेत सभी प्रकार के लोन सस्ते हो जाएंगे। इससे न सिर्फ नया लोन लेना सस्ता हो जाएगा बल्कि पुराने लोन की भी ईएमआई घट जाएगी। भारतीय स्टेट बैंक ने अपने बेस रेट में 0.15 फीसदी की कटौती की घोषणा की है। बैंक का नया बेस रेट 9.60 फीसदी होगा।