फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारी बैंक 31 दिसंबर तक लागू करें सीबीएस

Fri, 15 Mar 2013 12:51 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सहकारी बैंकों को आगामी 31 दिसंबर तक सीबीएस लागू करना होगा। रिजर्व बैंक ने शहरी सहकारी बैंकों को 31 दिसंबर 2013 तक अपनी सभी शाखाओं में कोर बैंकिंग सोल्यूशन (सीबीएस) लागू करने को कहा है।
विज्ञापन


रिजर्व बैंक ने एक अधिसूचना जारी कर कहा कि बहुत कम शहरी सहकारी बैंकों ने सीबीएस लागू किए हैं। इसलिए, सभी शहरी सहकारी बैंकों को 31 दिसंबर 2013 से पहले अपनी सभी शाखाओं में सीबीएस लागू करने की सलाह दी जाती है।

आरबीआई ने कहा कि समय सीमा के भीतर सीबीएस लागू करने में विफल रहने वाले बैंकों को शाखाओं का विस्तार करने या परिचालन क्षेत्र का विस्तार करने जैसी विभिन्न सुविधाएं देने से मना किया जा सकता है। सीबीएस के लागू हो जाने से बैंक की सभी शाखाएं एक दूसरे से जुड़ जाती हैं।
विज्ञापन


इससे न सिर्फ बैंक का प्रबंधन आसान हो जाता है बल्कि ग्राहकों को भी इसका लाभ मिलता है। बैंक के रोजाना लेनदेन के लिए उसे सिर्फ अपनी ही शाखा पर ही निर्भर रहने की जरूरत नहीं रहती, किसी काम से अगर वह दूसरे शहर में हो तो वहां भी वह अपने लोकल बैंक शाखा की तरह बैंक की शाखा का उपयोग कर सकता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें