रवींद्र प्रभाकर मराठे ने बैंक ऑफ इंडिया में बतौर एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर ज्वाइन किया है।
इससे पहले मराठे बैंक ऑफ बड़ौदा के कॉरपोरेट ऑफिस में चीफ जनरल मैनेजर के तौर पर एस्टेट मैनेजमेंट, सेक्युरिटी और ऑफिस एडमिनिस्ट्रेशन की अगुवाई कर रहे थे।
उन्होंने 1982 में प्लानिंग ऑफीसर के तौर पर बैंक ऑफ बड़ौदा ज्चाइन किया था। उन्होंने सर्टिफिकेट इन कंप्यूटर अप्लीकेशंस के अलावा सीएआईआईबी और डिप इन ट्रेजरीए इन्वेस्टमेंट एंड रिस्क मैनेजमेंट क्वालीफिकेशन हासिल किया।