फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबी पर रंगराजन समिति ने सौंपी रिपोर्ट

Tue, 01 Jul 2014 08:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री की आर्थिक मामलों की समिति के पूर्व चेयरमैन रंगराजन ने मंगलवार को रिपोर्ट योजना राज्य मंत्री राव इंद्रजीत राव को सौंपी है। समिति का गठन गरीबी आंकने के लिए तय किए गए तेंदुलकर समिति के फार्मूले की समीक्षा के लिए किया गया था। समिति का गठन साल 2012 में उस समय किया गया जब तेंदुलकर समिति के आधार पर गरीबी के जारी आंकड़ों ने पूरे देश में बहस छेड़ दी थी। तेंदुलकर समिति के अनुसार साल 2011-12 में गरीबों की संख्या में 21.9 फीसदी की कमी आई थी। योजना आयोग के आंकलन के मुताबिक शहर में प्रति दिन 32 रुपये से ज्यादा कमाने वाला और ग्रामीण क्षेत्र में 26 रुपये से ज्यादा कमाने वाला व्यक्ति गरीबी रेखा से ऊपर था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें