फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजल में 5 फीसदी बायो डीजल मिलाएगा रेलवे

Thu, 06 Nov 2014 08:45 AM IST
नई दिल्ली /ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
आयातित डीजल के बदले देश में ही उत्पादित बायो डीजल को बढ़ावा देने की दिशा में देश में डीजल के सबसे बड़े उपभोक्ता भारतीय रेल ने कदम उठाया है।
विज्ञापन


रेलवे ने अब ट्रेनों को चलाने के लिए डीजल में कम से कम 5 फीसदी बायो डीजल मिलाने का फैसला किया है। इसे फैसले को चालू वित्त वर्ष के दौरान ही लागू किया जाएगा। इस फैसले से एक साथ कई फायदे होंगे।

बायो डीजल पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबंोधित करते हुए रेल मंत्री डीवी सदानन्द गौड़ा ने बताया कि रेलवे हर साल विभिन्न उपयोग के लिए करीब 2 अरब लीटर से भी ज्यादा डीजल की खरीद करती है।
विज्ञापन


इसके लिए रेलवे को करीब 15,000 करोड़ रुपये का बिल आता है।

अब फैसला किया गया है कि रेलवे इंजनों में भरने वाले डीजल में पांच फीसदी बायो डीजल का मिश्रण किया जाए। इसके लिए सभी जरूरी कार्य किए जा चुके हैं।

रेलवे के अनुसंधान, अभिकल्प और मानक संगठन (आरडीएसओ) ने गहन जांच-परीक्षण के बाद रिपोर्ट दिया है कि डीजल में बायो डीजल के मिश्रण से इंजन को किसी किस्म का नुकसान नहीं पहुंचता है।
विज्ञापन


रेल मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक इस फैसले से रेलवे को हर साल करीब 750 करोड़ रुपये के बराबर विदेशी मुद्रा की बचत हो सकती है।

साथ ही देश में रतनजोत, करंज आदि उगाने वाले किसानों को भी फायदा होगा। इससे छोटे-छोटे उद्यमियों को बायोडीजल प्लांट लगाने के लिए भी प्रोत्साहन मिलेगा।

उन्होंने कहा कि रेलवे लाइन के दोनों तरफ काफी मात्रा में जमीन खाली है, जहां रतनजोत के पौधे लगाए जाएंगे। सदानंद गौड़ा ने संकेत दिया कि इसके लिए निजी क्षेत्र का भी सहयोग लिया जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें