फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ लाख लोगों को नौकरी देगा रेलवे

Tue, 26 Feb 2013 02:43 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे बड़े पैमाने पर लोगों को रोजगार उपलब्ध कराएगी। रेलमंत्री के तौर पर अपना पहला रेल बजट पेश करते हुए पवन कुमार बंसल ने इसकी घोषणा की है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि रेलवे में बड़े पैमाने पर आरक्षित कोटा के तहत विभिन्न वर्ग में पद खाली पड़े हैं। अकेले आरपीएफ में 12000 से ज्यादा पद रिक्त हैं। इसके अलावा ग्रुप सी एवं डी में कई साल से भर्ती नहीं होने से बड़ी संख्या में पद खाली हैं।
विज्ञापन


हालांकि पिछले बजट में भी एक लाख नौकरियां देने की घोषणा हुई थी लेकिन राजनीतिक अस्थिरता के चलते रेलवे इस दिशा में कदम नहीं उठा पाया था।

यही नहीं चालू वित्त वर्ष में जिन खाली पदों को भरने की प्रक्रिया भी शुरू की गई वह अभी तक पूरी नहीं हो सकी है। चालू वर्ष में जोनल स्तर पर कुल 271 श्रेणी के 50515 खाली पदों की भर्ती के लिए प्रक्रिया शुरू होने के बाद भी अभी तक कोई नियुक्ति नहीं हो सकी है। इसके अलावा केंद्रीय स्तर से भी 138 श्रेणी के कुल 26213 रिक्त पदों के लिए परीक्षा हो चुकी है।
विज्ञापन


रेलमंत्री पवन कुमार बंसल की इस घोषणा को 2014 के लोकसभा चुनाव से जोड़ कर देखा जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें