वित्त वर्ष 2012-13 की पहली तिमाही (अप्रैल-सितंबर) में देश में निजी कंपनियों का मुनाफा 4.3 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 91,800 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। यह जानकारी भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से देश के कॉरपोरेट सेक्टर के प्रदर्शन पर जारी रिपोर्ट में दी गई है।
रिपोर्ट में बताया गया है कि बिक्री की वृद्धि दर में सालाना आधार पर वित्त वर्ष की पहली छमाही में सुधार देखने को मिला, जोकि पहली तिमाही की अपेक्षा दूसरी तिमाही में अधिक रहा। रिपोर्ट में यह बात देश की 2,832 सूचीबद्ध गैर सरकारी व गैर वित्तीय कंपनियों के वित्तीय नतीजों के आधार पर कही गई है। पहली छमाही के दौरान कंपनियों की बिक्री 12.3 फीसदी की वृद्धि के साथ 14.34 लाख करोड़ रुपये रही, जबकि संचालन लाभ 4.9 फीसदी के इजाफे के साथ 1.88 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया।