कर्मचारियों की नियुक्ति को लेकर भारत सबसे ज्यादा आशावादी है। अक्तूबर-दिसंबर तिमाही में भारतीय कंपनियां नई नियुक्तियां करने जा रही हैं।
भारतीय नियोक्ताओं को उम्मीद है कि अर्थव्यवस्था का रिवाइल तेज गति से होगा ऐसे में उन्होंने आगामी तिमाही में वैश्विक स्तर पर कंपनियों की तुलना में मजबूत नियुक्ति योजना बनाई है।
मैनपावरग्रुप की रिपोर्ट में यह बात कही गई है। मंगलवार को जारी की गई मैनपावर एंप्लायमेंट आउटलुक सर्वे के अनुसार भारतीय नियोक्ता अगले तीन माह में नई नियुक्तियों में तेजी आने की उम्मीद कर रहे हैं। देश में 46 फीसदी नियोक्ता अपने कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने की योजना बना रहे हैं।